भारत

ईट के भट्टे में घटना, JCB की चपेट में आया मासूम बच्चा, हुई मौत

jantaserishta.com
18 Jan 2022 8:26 PM IST
ईट के भट्टे में घटना, JCB की चपेट में आया मासूम बच्चा, हुई मौत
x
बड़ी खबर

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में स्थित ईट के भट्टे पर जेसीबी की चपेट में आने से आज एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद जेसीबी छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया. हालांकि इस दौरान ईट भट्टा संचालक ने मामले को दबाने की पूरी कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाया.

दरअसल यह घटना थाना क्षेत्र के झामर कोटड़ा इलाके में स्थित भट्टे पर हुई. बताया जा रहा है कि जेसीबी चालक तेज गाने बजाते हुए ईट के भट्टे पर जेसीबी को चला था. इस दौरान मिट्टी के ढेर पर सो रहा मासूम जीसीबी के बकेट की चपेट में आ गया, जिससे मासूम राजकुमार पुत्र नवल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई.
मामले में जीसीबी चालक के बाद ईंट भट्ठा संचालक की भी घोर लापरवाही सामने आई. हादसे के बाद संचालक मामले को दबाने के साथ ही आपसी रजामंदी की कोशिश में लगा और पीड़ित परिवार को 20,000 देकर मामला रफा-दफा करने की कोशिश में जुटा रहा. इस दौरान बढ़ी संख्या में लोग वहां पर जमा हो गए.
घटना के करीब 2 घंटे बाद प्रतापनगर थाना पुलिस को सूचना मिली और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story