भारत
2002 में वारदात: 2024 में पुलिस को सफलता, लड़की को किया था किडनैप
jantaserishta.com
1 Dec 2024 10:32 AM IST

x
पुलिस की जांच जारी.
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में 22 साल पहले एक लड़की का किडनैप करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साल 2002 में इस वारदात को अंजाम देने के बाद वो दूसरे राज्य में जाकर नाम बदलकर रहने लगा था और वहां बीमा एजेंट का काम कर रहा था.
पुलिस ने बताया कि जुबैर नाम का आरोपी 2002 से ही विजय पुंडीर नाम की फर्जी पहचान के साथ उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रह रहा था. उसने मार्कशीट समेत फर्जी डॉक्यूमेंट भी बनवा लिए और बीमा एजेंट के रूप में काम कर रहा था.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि 16 जून 2002 को एक शख्स ने गागलहेराही पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि जुबैर ने उनकी 17 साल की बेटी का अपहरण कर लिया है. जिसके तहत पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका.
22 साल बाद पुलिस ने जुबैर उर्फ विजय पुंडीर (40) को देहरादून के झिभरेड़ी गांव से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि जुबैर मूल रूप से उत्तराखंड के हरिद्वार का रहने वाला है. उन्होंने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





