भारत

OMG! वारदात 850 रुपये के लिए

jantaserishta.com
5 July 2025 8:08 AM IST
OMG! वारदात 850 रुपये के लिए
x
फैली सनसनी.
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शुक्रवार को शहर कोतवाली क्षेत्र की मेडिकल चौकी अंतर्गत स्थित एक पेट्रोल पंप पर तीन नकाबपोश बदमाश पेट्रोल भरवाने पहुंचे. पैसे मांगने पर सेल्समैन को गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल सेल्समैन को पहले जिला अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर किया गया है.
जानकारी के मुताबिक, तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर पेट्रोल पंप पहुंचे और बाइक की टंकी फुल कराई. जब पंपकर्मी ने ₹850 की मांग की, तो आरोपी भड़क गए. उन्होंने पहले गाली-गलौज और मारपीट की. फिर एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया. इससे सेल्समैन गंभीर रूप से घायल हो गया. गोली लगते ही पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई.
घायल को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और DVR कब्जे में लेकर जांच शुरू की. पीड़ित पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है.
डीएसपी राजवीर सिंह गौर ने बताया कि हमलावरों की पहचान के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं. सीसीटीवी फुटेज से संदिग्धों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि यह हमला केवल पैसे के विवाद में हुआ या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है. फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story