भारत

रिश्तों को शर्मसार कर देने की घटना, विवाहिता को ले गया रिश्ते में लगने वाला भाई, किया रेप

jantaserishta.com
23 Feb 2022 11:14 PM IST
रिश्तों को शर्मसार कर देने की घटना, विवाहिता को ले गया रिश्ते में लगने वाला भाई, किया रेप
x
बड़ी खबर

धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर (Rajasthan Dholpur) में रिश्तों को शर्मसार कर देने की घटना सामने आई है. यहां एक रिश्ते में लगने वाले भाई ने कथित तौर पर नव विवाहिता का किडनैप कर लिया और उसके बंधक बनाकर 25 दिन तक दुष्कर्म किया. चंगुल छूटकर पीड़िता ससुराल पहुंची और आपबीती बताई. ससुराली पीड़िता को लेकर कोलारी पुलिस थाना पहुंचे और नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया. पुलिस ने नव विवाहिता का मेडिकल करवाकर उसके बयान दर्ज किए.

पुलिस के अनुसार, 27 जनवरी 2021 को एक युवक ने अपनी पत्नी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था. इसमें उसने कहा था कि उसकी पत्नी को उसके गांव का आकाश नाम का युवक खुद को भाई बताकर मायके ले जाने की कहकर ले गया था. लेकिन पत्नी मायके नहीं पहुंची. काफी तलाश भी की, मगर कुछ पता नहीं चला.
आरोपी आकाश के चंगुल से किसी तरह छूटकर पीड़ित विवाहिता अपनी ससुराल पहुंची. पूरी घटना की बात अपने परिजन को बताई. विवाहिता की बात सुनकर परिजन उसे पुलिस थाने लेकर पहुंचे और पुलिस को पूरी बात बताई. उसने पुलिस को बताया कि आकाश उसे यूपी के किसी शहर में ले गया था. वहां एक कमरे में उसे बंधक बना लिया. इसके बाद 25 दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया गया.
इस मामले में पुलिस उप अधीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि कौलारी थाना क्षेत्र में एक युवक ने मुकदमा दर्ज कराया गया था कि उसकी पत्नी का किडनैप कर लिया गया है. मामले में पुलिस ने जांच की. उसकी पत्नी को पुलिस ने दस्तयाब कर लिया है. पीड़िता ने कहा है कि उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई है, मामले में अनुसंधान कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा.Live TV
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story