भारत
रिटायर्ड IAS अफसर के घर वारदात: दिनदहाड़े लूट, बदमाशों ने की पत्नी की हत्या
jantaserishta.com
25 May 2024 12:18 PM IST

x
लखनऊ: लखनऊ में सनसनीखेज वारदात सामने आई है्। यहां एक रिटायर आईएएस की पत्नी की लूट के बाद हत्या कर कर दी गई। हत्या की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। घटना इंदिरा नगर सेक्टर 22 की है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस छानबीन में जुट गई। मौके पर डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया है।
इंदिरा नगर निवासी रिटायर आईएएस देवेंद्रनाथ दुबे सुबह गोल्फ खेलने गए थे। जब वह गोल्फ खेलकर घर लौटे तो देखा कि उनकी पत्नी की लाश लटक रही है। यह नजारा देख कर वह दंग रह गए है। उन्होंने बताया कि घर खुला खुला था, अलमारियों का सामान बिखरा था। पत्नी मोहिनी दुबे के गले में फंदा लगा हुआ था। उन्होंने आशंका जताई है कि लूट के बाद पत्नी की हत्या की गई है। डीएन दुबे (71) रायबरेली के डीएम और प्रयागराज के मंडलायुक्त रह चुके हैं।
Tagsउत्तर प्रदेशलखनऊलखनऊ न्यूज़लखनऊ पुलिसरिटायर्ड आईएएसUttar PradeshLucknowLucknow NewsLucknow PoliceRetired IAS
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





