भारत

दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल

jantaserishta.com
19 Feb 2025 11:38 AM IST
दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल
x
नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नए दिल्ली कार्यालय ‘केशव कुंज’ का बुधवार को उद्घाटन होगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत और भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
कार्यक्रम दोपहर 4 बजे के बाद शुरू होगा, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा हिस्सा लेंगे। संघ प्रमुख मोहन भागवत के अलावा सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।
उद्घाटन समारोह में आरएसएस से जुड़े करीब 4000 लोग शामिल होंगे। दिन भर पूजा और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। संघ प्रमुख मोहन भागवत इस नए कार्यालय में दिल्ली प्रांत की पहली बैठक करेंगे। यह नया कार्यालय करीब चार एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें 12 मंजिला तीन टॉवर, लगभग 300 कमरे और कार्यालय बनाए गए हैं। यहां 270 गाड़ियों के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था है।
नए आरएसएस कार्यालय में आधुनिक सुविधाओं के साथ पारंपरिक भारतीय वास्तुकला का संयोजन किया गया है। यह भवन करीब 5 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें टॉवर, ऑडिटोरियम, लाइब्रेरी, अस्पताल और एक हनुमान मंदिर भी शामिल हैं। इस भव्य इमारत का निर्माण सार्वजनिक दान से हुआ है, जिसमें 75,000 से अधिक लोगों ने अपना योगदान दिया। निर्माण कार्य में लगभग आठ साल लगे और इसकी कुल लागत करीब 150 करोड़ रुपये आई है।
आरएसएस के इस नए कार्यालय को गुजरात के प्रसिद्ध वास्तुकार अनूप दवे ने डिजाइन किया है। इसमें हवादार संरचना और प्राकृतिक रोशनी की पूरी व्यवस्था की गई है। तीनों टॉवर का नाम ‘साधना’, ‘प्रेरणा’ और ‘अर्चना’ रखा गया है। जैसे ही कोई संघ कार्यालय में प्रवेश करेगा, सबसे पहले ‘साधना’ टॉवर आएगा, उसके बाद ‘प्रेरणा’ और अंत में ‘अर्चना’ टॉवर होगा।
आरएसएस पिछले आठ वर्षों से किराए के परिसर में अपनी गतिविधियों का संचालन कर रहा था। अब नए और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कार्यालय में कामकाज शुरू होगा। संघ के इस नए केंद्र को संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए तैयार किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story