योगी राज में रिश्वत लेते पकड़े गए संभाल के दरोगा साहेब, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के संभल में रिश्वत लेते चार पुलिस वालों का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) में वायरल (Viral Video) होने के बाद संभल के एसपी ने एक दारोगा और तीन सिपाहियों सहित चार पुलिस वालों को निलंबित कर उनके खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं. वायरल वीडियो में आरोपी पुलिस वाले रिश्वत के नोट गिनते हुए साफ नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि थाने से एक आरोपी को छोड़ने के लिए इन्होंने 80 हजार की ये रिश्वत ली थी और युवक को छोड़ दिया था. पीड़ित परिवार ने रिश्वत देने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया जो इन पुलिस वालों को भारी पड़ गया. मामला संभल के बहजोई थाने (Bahjoi Police Station) का है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





