भारत

कोहरे और ठंड को देखते हुए गाजियाबाद में स्कूल टाइम हुआ 9 बजे से

jantaserishta.com
21 Dec 2022 4:28 PM IST
कोहरे और ठंड को देखते हुए गाजियाबाद में स्कूल टाइम हुआ 9 बजे से
x
गाजियाबाद (आईएएनएस)| एनसीआर में इस समय जबरदस्त कोहरा और ठंड शुरू हो चुकी है। जिसके चलते कई जगहों पर एक्सीडेंट देखने को मिल रहे हैं। लगातार पारा नीचे गिर रहा है जिसके चलते ठंड भी बढ़ती चली जा रही है ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। जिसको देखते हुए गाजियाबाद जिलाधिकारी ने बच्चों के स्कूल टाइमिंग को सुबह 9 बजे से कर दिया है। जिला अधिकारी द्वारा जारी किए गए निर्देश के मुताबिक 21 दिसंबर से पहली क्लास से लेकर 12वीं क्लास तक के सभी स्कूल सुबह 9:00 से कर दिए गए हैं।
जिलाधिकारी के जारी किए गए निर्देश में बेसिक, माध्यमिक विद्यालय, मदरसा, संस्कृत विद्यालय और परिषदीय विद्यालय सभी जगह पर यह निर्देश की कॉपी भेज दी गई है। प्रशासन के इस आदेश के बाद अभिभावकों और बच्चों को काफी राहत मिलेगी। सुबह के वक्त जबरदस्त घना कोहरा होने की वजह से वाहन चालकों को भी वाहन चलाने में दिक्कत होती है। साथ ही साथ तेज ठंड में भी बच्चों को ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story