भारत

उत्तराखंड में बढ़ते पर्यटन को देखते हुए होम स्टे के कमरों की संख्या 12 किया गया

Admindelhi1
24 Feb 2024 9:17 AM GMT
उत्तराखंड में बढ़ते पर्यटन को देखते हुए होम स्टे के कमरों की संख्या 12 किया गया
x
पर्यटन विभाग के अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी

देहरादून: देवभूमी उत्तराखंड में बढ़ते पर्यटन को देखते हुए राज्य सरकार ने होम स्टे के लिए निर्धारित कमरों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। उत्तराखंड पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने होम स्टे के कमरों की अधिकतम संख्या को 6 से बढ़ाकर 12 करने हेतु पर्यटन विभाग के अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं।

लम्बे समय तक ठहरने के उद्देश्य से कई पर्यटक होटलों की जगह होम स्टे का चयन करते हैं। इन सभी पर्यटकों की सुविधा में वृद्धि करने के लिए राज्य सरकार के इस नए नियम को काफी ज़्यादा सराहना भी मिल रही है। होम स्टे के सभी मालिकों ने पर्यटकों की सुविधा एवं इस नियम से उन्हें मिलने वाले लाभ हेतु अपने विचार आभार के रुप में प्रस्तुत किए हैं।

जैसा की आप सभी जानते हैं गर्मियों के मौसम में उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र पर्यटकों से भरे नज़र आते हैं। हर पर्यटक अपनी मनपसंद जगहों का भ्रमण करते हैं एवं अपनी सुविधा अनुसार ठहरने के लिए होटल या होम स्टे का चयन भी करते हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने होम स्टे के अधिकतम कमरों के नियम में बदलाव के साथ पर्यटन मित्र बनाने के निर्देश भी जारी किए हैं। इन सभी पर्यटन मित्रों का काम होगा उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को स्थलों की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत की जानकारी देना।

गुरुवार को सतपाल महाराज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी अधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के कार्यकाल में महासू देवता मास्टर प्लान और योग महोत्सव के सम्बन्ध में निर्णायत्मक चर्चा हुई। सतपाल महाराज ने पत्रकारों वार्ता में जानकारी दी कि 15 से 21 मार्च तक योग महोत्सव आयोजित किया जाएगा। एक हफ्ते तक आयोजित होने वाले इस योग महोत्सव में प्रख्यात योग आचार्य प्रशिक्षण देंगे साथ ही मथुरा के बरसाने में होने वाली फूलों की होली का प्रस्तुतीकरण भी होगा।

Next Story