भारत

युवक ने नेशनल हाईवे पर बाइक पर दिखाया स्टंट, एक गिरफ्तार

jantaserishta.com
21 Feb 2023 9:11 AM IST
युवक ने नेशनल हाईवे पर बाइक पर दिखाया स्टंट, एक गिरफ्तार
x
देखें वीडियो.
बागपत (आईएएनएस)| यूपी के बागपत जिले में युवक को मोटरसाइकिल से स्टंट करना भारी पड़ गया, सोशल मिडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही मोटरसाइकल को भी पुलिस ने सीज कर लिया है।
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, थाना रमाला पुलिस ने मोटरसाइकिल पर स्टंट करते हुए फोटो, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है, वीडियो मशहूर होने के लिए रोकॉर्ड किया गया और वायरल किया गया। वीडियो में प्रयोग होने वाली मोटरसाइकलों को भी पुलिस ने सीज कर लिया है।
आरोपियो की पहचान हरीश पुत्र विनोद के रूप में हुई गई।
वीडियो 19 फरवरी को रिकॉर्ड किया गया था। कुछ ही देर के वीडियो में एक युवक बाइक को आगे से खड़ी करके बाइक चलाता नजर आ रहा है।
वाहन चलाते समय मोटरसाइकिल में मौजूद उपरोक्त अभियुक्त के विरूद्ध धारा 151 सीआरपीसी के अंतर्गत निरोधात्क कार्रवाई करते हुए चालान माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story