भारत

आज की परिस्थिति में तेजस्वी यादव ही बिहार की जनता के लिए एकमात्र सीएम चेहरा : मनोज झा

jantaserishta.com
8 Jun 2025 2:39 PM IST
आज की परिस्थिति में तेजस्वी यादव ही बिहार की जनता के लिए एकमात्र सीएम चेहरा : मनोज झा
x
पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद मनोज झा ने महागठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे पर खुलकर बात करते हुए रविवार कहा कि आज जो परिस्थितियां हैं, उनमें तेजस्वी यादव ही सीएम का चेहरा हैं। वह चाहकर भी इसे छोड़ नहीं ससकते हैं क्योंकि बिहार की जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी। यह नरेटिव घर-घर पहुंच गया है। आज बिहार की जनता मानती है कि नौकरी मतलब तेजस्वी यादव।
राजद नेता मनोज झा ने आगे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान 'क्राइम कैपिटल' पर कहा कि आज देश के लिए बिहार चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ने कहा, यह चिंता का विषय है। अभी विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के 'एक्स' हैंडल को देख लीजिए, जहां-जहां उन्होंने दौरा किया। हाल ही में मुजफ्फरपुर गए थे, इसके बाद कहने के लिए ज्यादा कुछ नहीं बचता है। आज देश के लिए बिहार चिंता का विषय बन गया है। जब कोई राज्य सामूहिक चिंता का विषय होता है, तो उसे खारिज करने से बेहतर है कोर्स करेक्शन किया जाए। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव लगातार यही संदेश दे रहे हैं।"
इधर, राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाए जाने को लेकर राजद नेता मनोज झा ने कहा कि राहुल गांधी ने जो लेख लिखा, वह तथ्य और प्रमाण के साथ लिखा। चुनाव आयोग को हमेशा याद रखना चाहिए कि उनका काम है स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना। यह स्वतंत्र और निष्पक्ष शब्द बहुत मायने रखते हैं। उस दृष्टिकोण से चुनाव आयोग को अपनी गरिमा बचाने के लिए प्रोएक्टिव कदम लेना चाहिए। इससे पहले राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के नवंबर 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में मैच फिक्सिंग जैसी धांधली का आरोप लगाया। राहुल गांधी के इस आरोप के बाद देश में राजनीति तेज हो गई है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के दावों को चुनाव आयोग ने बेतुका बताया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story