भारत

इस गांव में हर घर से देश की सेवा में समर्पित हैं बेटे, चलाई जाती है मुहिम

jantaserishta.com
25 Jan 2022 12:29 PM IST
इस गांव में हर घर से देश की सेवा में समर्पित हैं बेटे, चलाई जाती है मुहिम
x

फाइल फोटो 

देश के लिए शहीद हुए हैं गांव के बेटे।

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग से 10 किलोमीटर की दूरी पर इचाक प्रखंड का एक गांव है भूसाई. 80 से 100 घर वाले इस गांव की खासियत यह है कि यहां हर घर से कोई न कोई वर्दीधारी है. यानी गांव के हर घर से कम से कम एक और अधिक से अधिक 6 व्यक्ति सेना, अर्ध सैनिक बल, सीआरपीएफ, सीआईएसफ, राज्य पुलिस या रेलवे पुलिस जैसी जगहों में अपनी सेवा दे रहे हैं.

आज इस गांव की तीसरी पीढ़ी देश सेवा में जा चुकी है और बहुत से लोग सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं. इसलिए इस गांव को वर्दी वाला गांव कहा जाता है. गांव में युवाओं को अफसर बनाने के लिए पूरे गांव में मुहिम चलती रहती है. हर कोई युवाओं को प्रेरित करता रहता है. युवा भी सुबह शाम कसरत करते हैं और एक्सरसाइज करते हैं.
गांव के कई बेटों ने देश के लिए अपनी जान भी दी है. गांव के एक जवान ने कश्मीर के अनंतनाग में देश के लिए जान दी. वहीं बिहार पुलिस में तैनात इस गांव के एक इंस्पेक्टर की मौत ड्यूटी के दौरान हुई थी.
इस पूरे गांव से लगभग 150 से अधिक लोग देश के विभिन्न पदों पर नियुक्त हैं. इस गांव के लोगों को वर्दीधारी देख दूसरे गांव भी प्रेरित हो रहे हैं और अब भूसाई के आसपास के गांव के भी युवा सेना या अन्य पुलिस सेवा में जाना चाहते हैं. वे इस गांव के युवाओं से टिप्स लेते हैं और प्रयासरत रहते हैं कि किसी तरह वह भी देश सेवा में चले जाएं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story