भारत

देश के इन राज्यों में विधानसभा की 30 सीटों में से NDA ने 15, कांग्रेस ने 8, TMC ने 4 और बाकी पार्टियों ने की 3 सीटें पर जीत हासिल

Deepa Sahu
2 Nov 2021 3:50 PM GMT
देश के इन राज्यों में विधानसभा की 30 सीटों में से NDA ने 15, कांग्रेस ने 8, TMC ने 4 और बाकी पार्टियों ने की 3 सीटें पर जीत हासिल
x
देश के कई राज्यों की लोकसभा सीटों और विधानसभा सीटों पर हुए.

देश के कई राज्यों की लोकसभा सीटों और विधानसभा सीटों पर हुए। उपचुनाव में विधानसभा की 30 सीटों में से एनडीए ने 15, कांग्रेस ने 8, तृणमूल उपचुनाव में असम की पांच, बंगाल की चार, मप्र, मेघालय, हिमाचल की तीन-तीन, बिहार, राजस्थान, कर्नाटक की दो-दो और आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम व तेलंगाना की एक-एक असेंबली सीट के लिए मतदान हुआ। दादरा नगर हवेली, मंडी और खंडवा की लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव कराया गया था।

बिहार में जदयू ने राजद को हराया- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद (यू) ने मंगलवार को दोनों विधानसभा सीटों- कुशेश्वर स्थान और तारापुर पर अपना कब्जा बरकरार रखा। निर्वाचन आयोग के अनुसार तारापुर में जद (यू) उम्मीदवार राजीव कुमार सिंह ने राजद के अरुण कुमार साह को करीब 4,000 मतों से हराया। सिंह को 78,966 वोट मिले जबकि साह को 75,145 मतों से ही संतोष करना पड़ा। इससे पहले सत्तारूढ़ जद (यू) ने कुशेश्वर स्थान सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा और उसने लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को 12,000 से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया। जनता दल (यू) के अमन भूषण हजारी को 58,882 मत मिले, जबकि राजद उम्मीदवार गणेश भारती को 47,184 वोट मिले।

बंगाल में टीएमसी 4-0 से जीत हासिल की- पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पार्टी (टीएमसी) ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को रिकॉर्ड अंतर से हराते हुए 4-0 से उनका सूपड़ा साफ कर दिया। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा में टीएमसी ने कूचबिहार और नदिया जिलों में क्रमश: दिनहाटा सीट और शांतिपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से भारी अंतर से जीत हासिल की है।

अब विधानसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या घटकर 77 से 75 हो गई है। सत्तारूढ़ टीएमसी ने उत्तरी 24 परगना और दक्षिणी 24 परगना जिलों में खारडाह और गोसाबा विधानसभा सीटों को भी प्रभावशाली अंतर से बरकरार रखा। चार विधानसभा क्षेत्रों में टीएमसी को कुल 75.02 फीसदी वोट मिले, जबकि भाजपा को 14.48 फीसदी वोट मिले। टीएमसी ने 93,832 मतों के प्रभावशाली अंतर से सीट जीतकर खरदा विधानसभा क्षेत्र को भी बरकरार रखा। इसी तरह, टीएमसी उम्मीदवार सुब्रत मंडल ने गोसाबा विधानसभा उपचुनाव में 1,43,051 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की है।


मध्य प्रदेश मेंं बीजेपी का दबदबा- मध्य प्रदेश उपचुनाव के नतीजों से राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा को और मजबूती मिली है। पार्टी ने खंडवा लोकसभा सीट तथा पृथ्वीपुर और जोबट विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की है। भाजपा की सबसे बड़ी जीत अनुसूचित जनजाति की आरक्षित सीट अलीराजपुर जिले के जोबट में मिली है, जिसे पार्टी ने कांग्रेस से छीना है। रैगांव सीट कांग्रेस के खाते में गई।
राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस की जीत- राजस्थान में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव परिणाम मुख्य विपक्षी दल भाजपा के लिए अच्छे नहीं रहे। पार्टी ने इन चुनाव में न केवल एक सीट गंवाई, बल्कि वह वल्लभनगर सीट पर तो चौथे स्थान पर खिसक गई। राज्य की वल्लभनगर (उदयपुर) व धरियावद (प्रतापगढ़) विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए हुए मतदान की गिनती मंगलवार को हुई। सत्तारूढ़ कांग्रेस ने दोनों ही सीटें बड़े अंतर से जीती । धरियावद सीट का सवाल है तो यहां भाजपा तीसरे स्थान पर रही। यहां कांग्रेस के नगराज मीणा जीते जिन्हें 69819 (39.16 प्रतिशत) वोट मिले। वहीं निर्दलीय थावरचंद को 51094 (28.66 प्रतिशत) व भाजपा के खेत सिंह को 46487 (26.08 प्रतिशत) वोट मिले।
असम में सत्तारूढ़ दल रहा विजयी- असम के पांच विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव में सभी सीटों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अगुवाई वाले गठबंधन ने जीत हासिल की है। भाजपा तीन सीटों पर विजय रही तो दो विधानसभा सीटें उसकी सहयोगी यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के खाते में गईं। भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
हिमाचल में कांग्रेस की जीत- हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका देते हुए विपक्षी दल कांग्रेस ने तीनों विधानसभा सीटों फतेहपुर, अर्की और जुबल-कोटखाई और मंडी लोकसभा सीट पर जीत हासिल कर ली है। उपचुनाव के परिणाम के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि पार्टी आत्मावलोकन करेगी।
हरियाणा में अभय चौटाला ने गोविंद कांडा को हराया- इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के नेता अभय सिंह चौटाला ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गोविन्द कांडा को हरियाणा के ऐलनाबाद निर्वाचन क्षेत्र में हुए विधानसभा उपचुनाव में 6,700 मतों से पराजित किया। कांग्रेस के उम्मीदवार पवन बेनीवाल तीसरे स्थान पर रहे।
दादरा और नगर हवेली लोकसभा उपचुनाव में शिवसेना ने की जीत हासिल- शिवसेना उम्मीदवार कलाबेन डेलकर ने दादरा और नगर हवेली लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 51,269 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पूर्व निर्दलीय सांसद मोहन डेलकर के निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी। उनकी पत्नी कलाबेन डेलकर (50) को उपचुनाव में 1,18,035 मत प्राप्त हुए। कलाबेन के निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के महेश गावित को 66,766 मत हासिल हुए। कांग्रेस के उम्मीदवार महेश धोड़ी को 6,150 वोट मिले। महाराष्ट्र सरकार में कांग्रेस और शिवसेना सहयोगी दल हैं लेकिन इन्होंने उपचुनाव अकेले लड़ा।
कर्नाटक भाजपा और कांग्रेस को एक-एक सीट मिली- कर्नाटक में दो विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को सिन्डगी सीट पर जीत दर्ज की, लेकिन हंगल में वह कांग्रेस से हार गई। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मंगलवार को घोषित किए गए नतीजों के अनुसार, सिन्डगी में भाजपा के रमेश भूसानुर ने 31,185 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें 93,865 मत मिले, जबकि उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अशोक मानागुली को 62,680 मत मिले। हंगल में कांग्रेस के श्रीनिवास माने 7,373 मतों से जीते। उन्हें 87,490 मत मिले जबकि उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी भाजपा के शिवराज सज्जनार को 80,117 मत मिले।
आंध्र प्रदेश के बड़वेल सीट पर वाईएसआर कांग्रेस को मिली जीत- आंध्र प्रदेश के बडवेल में, सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने आराम से सीट बरकरार रखी। वाईएसआरसीपी उम्मीदवार डॉ. डी सुधा को 1,12,211 वोट मिले – कुल वोटों का 77 प्रतिशत से अधिक, जबकि बीजेपी के पी सुरेश को 21,678 वोट मिले और कांग्रेस को 700 से कम वोट मिले।
तेलंगाना में भाजपा ने टीआरएस से छीनी हुजूराबाद सीट- भाजपा ने हुजूराबाद विधानसभा सीट सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) से छीन ली, जिसमें भाजपा के एटेला राजेंदर ने TRS उम्मीदवार को 24,068 के प्रभावशाली अंतर से हराया। राजेंद्र ने अपने टीआरएस प्रतिद्वंद्वी जी श्रीनिवास यादव के खिलाफ 1,06,780 वोट हासिल किए, जिन्होंने 82,712 वोट हासिल किए। जबकि कांग्रेस महज 3,012 वोटों के साथ काफी पीछे रह गई थी।
नांदेड़ में कांग्रेस का कब्जा: महाराष्ट्र के नांदेड़ में आरक्षित अनुसूचित जाति सीट देगलुर में कांग्रेस ने 41,933 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। कांग्रेस के अंतापुरकर जितेश रावसाहेब को 1,08,840 वोट मिले, जबकि बीजेपी के सबने सुभाष पिराजीराव को 66,907 वोट मिले।
मिजोरम की तुइरियाल सीट- मिजोरम की तुइरियल सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ एमएनएफ के उम्मीदवार के लालदॉन्गलियाना ने कुल 14,561 मतों में से 39.96 प्रतिशत मत हासिल कर जीत दर्ज कर ली है। चुनाव आयोग ने बताया कि के. लालदॉन्गलियाना ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी जोरम पीपुल्स पार्टी (जेडपीएम) के लालथनमाविया को 1,284 मतों से मात दी। लालदॉन्गलियाना को 5,820 और लालथनमालिया को 4,536 (31.15 प्रतिशत) मत मिले।


मेघालय में दो पर एनपीपी को मिली जीत- मेघालय में तीन में से दो सीटों पर नेशनल पीपुल्स पार्टी को जीत मिली, जबकि एक सीट पर यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी ने कब्जा जमा लिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफ आर खार्कोंगोर ने बताया कि नेशनल पीपुल्स पार्टी ने कांग्रेस से राजबाला और मावरेंगकेंग विधानसभा सीटें छीन ली। वहीं एमडीए सरकार में सहयोगी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी को मावफलांग सीट पर जीत हासिल हुई।


Next Story