भारत

पैसे के लेन देन में बुजुर्ग को मारे हथौड़े, घर से बुलाकर किया कातिलाना हमला

Shantanu Roy
4 Feb 2023 7:01 PM GMT
पैसे के लेन देन में बुजुर्ग को मारे हथौड़े, घर से बुलाकर किया कातिलाना हमला
x
लुधियाना। लुधियाना में माछीवाड़ा के गांव तखरा में रहने वाले बुजुर्ग कर्मजीत सिंह पर पैसे के लेन देन के चलते गांव के ही एक व्यक्ति ने साथी के साथ मिल हथौड़े के साथ कातिलाना हमला कर दिया। आरोपियों ने बुजुर्ग कर्मजीत सिंह को घर से पैसे देने के लिए कूमकलां के गांव भम्मा बुलाया था और वहां से आरोपी उसे दो पहिया वाहन पर बैठा कर गांव शेरिया की तरफ गए। तभी आरोपियों ने हथौड़े से कातिलाना हमला कर घायल कर दिया। आरोपी बुजुर्ग को मृत समझ कर फरार हो गए। किसी तरह से कर्मजीत सिंह ने अपने परिवार को बुलाया। परिजनों ने उसे फोर्टिस अस्पताल में दाखिल कराया और इसकी जानकारी थाना कूमकलां पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने जांच के बाद कर्मजीत सिंह की शिकायत पर गांव तखरा निवासी मोहन सिंह और उसके साथी गुरिंदर सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें रविवार अदालत में पेश किया जाएगा।
कर्मजीत सिंह द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उनका आरोपी मोहन सिंह के साथ सात लाख रुपये का लेन देन था। आरोपी मोहन सिंह पिछले काफी समय से पैसे नहीं दे रहा था। 31 जनवरी को आरोपी ने कर्मजीत सिंह को फोन कर पैसे ले जाने के लिए बुलाया। कर्मजीत सिंह गांव भम्मा बस स्टैंड के पास पहुंचा तो आरोपी मोहन सिंह और उसके साथ एक व्यक्ति खड़ा था जिसने अपना मुंह कपड़े से ढका हुआ था। वहां से मोहन सिंह उसके दो पहिया वाहन पर बैठ गया, जबकि दूसरा आरोपी साथ साथ बाइक पर चलने लगा। जब वह गांव शेरिया के पास सुए के नजदीक पहुंचे तो आरोपी ने बाइक आगे लगाकर एक दम से हथौड़े से वार कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। इसी दौरान आरोपी मोहन सिंह ने भी उस पर हथौड़े से वार किए और उसे मृत समझ कर उसके पास पड़े पैसे और अन्य सामान लूट कर फरार हो गए। जांच अधिकारी एएसआई सोमनाथ ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि मोहन के साथ उसका साथी गुरिंदर सिंह था। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को रविवार अदालत में पेश किया जाएगा और दोनों से ही लगातार पूछताछ की जा रही है।
Next Story