भारत

'घमंडिया फाइल्स' के दूसरे एपिसोड में भाजपा ने लोगों को 'लालू यादव के जंगलराज' की दिलाई याद

jantaserishta.com
28 Sept 2023 2:55 PM IST
घमंडिया फाइल्स के दूसरे एपिसोड में भाजपा ने लोगों को लालू यादव के जंगलराज की दिलाई याद
x
नई दिल्ली: भाजपा ने विपक्षी दलों के 'आईएनडीआईए' गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों पर प्रहार करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 'घमंडिया फाइल्स' की एक नई सीरीज शुरू की है। इस सीरीज के तहत भाजपा ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दूसरा एपिसोड जारी कर लालू यादव, आरजेडी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है।
भाजपा ने वीडियो रिलीज करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लिखा, "घमंडिया फाइल्स के दूसरे एपिसोड में देखिए... लालू का 'जंगलराज'! अपहरण, हत्या, दुष्कर्म, दंगे, डकैती और फिरौती का बोलबाला"
'घमंडिया फाइल्स' सीरीज के दूसरे एपिसोड में भाजपा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 4 मिनट और 7 सेकंड का वीडियो जारी कर लोगों को 90 के दशक के बिहार के हालात के बारे में बताया है, जब राज्य में लालू यादव का शासनकाल हुआ करता था। भाजपा ने उसे लालू यादव का जंगलराज और कुशासन बताते हुए आरोप लगाया कि उनके मुख्यमंत्री रहते बिहार में 176 दलितों का कत्ल हुआ था। वीडियो में आगे कहा गया है कि आज आरजेडी जेडीयू के साथ मिलकर बिहार की सत्ता में है और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव राज्य के उपमुख्यमंत्री हैं।
भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि आज भी बिहार के हालात कमोबेश वैसे ही हैं जैसे कि 90 के दशक में हुआ करते थे। पहले लालू यादव का राज था और आज उनके बेटे बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का राज है। यहां तक कि तेजस्वी को बिहार का भावी मुख्यमंत्री बताया जा रहा है। भाजपा ने विपक्षी दलों के 'आईएनडीआईए' गठबंधन में शामिल अन्य राजनीतिक दलों पर भी प्रहार करते हुए कहा कि जिसने (लालू यादव) बिहार को अपराध, दहशत, गुंडई, घोटालों और जंगलराज में बदला हो, वह घमंडिया गठबंधन का हिस्सा शांति दूत की हैसियत से तो नहीं बना होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story