भारत

सरपंच हत्याकांड: शूटर की एनकाउंटर में मौत, एक पुलिसकर्मी घायल...दो आरोपियों को रायपुर से भी गिरफ्तार किया था

jantaserishta.com
14 Jan 2026 5:00 PM IST
सरपंच हत्याकांड: शूटर की एनकाउंटर में मौत, एक पुलिसकर्मी घायल...दो आरोपियों को रायपुर से भी गिरफ्तार किया था
x
देखें वीडियो.
अमृतसर: अमृतसर के वल्टोहा सरपंच जरमल सिंह हत्याकांड मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने आरोपी शूटर का एनकाउंटर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, अमृतसर के जेठूवाल नहर के पास शूटर गूंगा को हथियार की बरामदगी के लिए लाया गया था। इस दौरान गूंगा पुलिस पर फायरिंग करने लगा। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग कर दी।
एनकाउंटर के समय शूटर द्वारा पुलिस पर की गई फायरिंग में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। घायल पुलिसकर्मी को अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एनकाउंटर के दौरान पुलिस की गोली लगने से शूटर सुखराज सिंह गूंगा की मौत हो गई।
इसके पहले 12 जनवरी को पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें पंजाब लाया गया था और हथियार की बरामदगी और अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए रिमांड पर लिया गया था।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरनतारन निवासी सुखराज सिंह और कर्मवीर के रूप में हुई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने यह हत्या किसी निजी रंजिश में नहीं, बल्कि विदेश में बैठे अपने आका और कुख्यात अपराधी प्रभ दासुवाल के इशारे पर की थी।
यह वारदात 4 जनवरी को हुई थी, जब तरनतारन जिले के वल्टोहा गांव के आम आदमी पार्टी के सरपंच जरमल सिंह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अमृतसर के वेरका स्थित मैरी गोल्ड मैरिज पैलेस पहुंचे थे। समारोह के दौरान दो युवक उनके पास आए और बेहद करीब से उनके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही सरपंच मौके पर ही गिर पड़े। अचानक हुई इस वारदात से मैरिज पैलेस में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।
घायल अवस्था में सरपंच को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी और लोगों में भारी रोष देखने को मिला था। सरपंच की हत्या को लेकर राजनीतिक माहौल भी गर्मा गया था और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story