भारत
उद्योग विभाग के कार्यक्रम में बार बालाओं के लगे ठुमके, वीडियो वायरल
jantaserishta.com
15 Oct 2022 3:14 PM IST

x
देखें वीडियो।
औरंगाबाद (आईएएनएस)| बिहार के औरंगाबाद जिला मुख्यालय में ऐसे तो आयोजन जिला उद्योग मेला सह प्रदर्शनी का था, जिसका उद्घाटन राज्य के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ द्वारा किया गया, लेकिन बाद में मंच पर बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए।
दरअसल, औरंगाबाद के गेट स्कूल मैदान में शुक्रवार को जिला स्तरीय उद्योग मेला सह प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम का उद्घाटन उद्योग मंत्री समीर कुमार सेठ ने किया था।
इस सरकारी कार्यक्रम में उद्योग मंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राज्य में उद्योग की प्रगति एवं उन्नति की कामना की।
उन्होंने कहा कि उद्योग के क्षेत्र में बिहार लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने सरकार द्वारा रोजगार को लेकर किए जा रहे प्रयासों की भी चर्चा की।
इसके बाद बाहर से बुलाई गई ऑर्केस्ट्रा पार्टी की बार बालाओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अश्लील गानों पर जमकर डांस हुआ। इसमें बाहर से बुलाई गई बार बालाओं की ऑर्केस्ट्रा टीम शामिल रही। इस तरह के गानों पर यहां नृत्य होता रहा। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
इधर, वीडियो वायरल के बाद अधिकारी इस संबंध में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। बताया जाता है कि इस कार्यक्रम में विभाग के बड़े अधिकारी भी पटना से शिरकत करने पहुंचे थे।
जियो हो बिहार के लाला 'उद्यमी सम्मेलन-सह-प्रदर्शनी' औरंगाबाद, बिहार#bihar #aurangabad #viraldance pic.twitter.com/0hMAiLgh6j
— Gaurav Kushwaha (Journalist) (@Gauravlivee) October 15, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





