भारत
धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में महिला को उठाकर रेलिंग के पार फेंका, FIR दर्ज
jantaserishta.com
13 July 2023 1:39 PM IST

x
सेवादार के एक महिला को रेलिंग के पार फेंकने के बाद शुरू हुआ।
नोएडा: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा में चल रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर काफी विवाद सामने आया है। यह विवाद एक सेवादार के एक महिला को रेलिंग के पार फेंकने के बाद शुरू हुआ।
एक तरफ जहां अव्यवस्थाओं के चलते लोगों को दिक्कतें हो रही हैं, वहीं दूसरी तरफ अब सेवादार भी लोगों और महिलाओं से बदतमीजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक वीडियो सामने आया है जिसका संज्ञान लेते हुए गौतम बुध नगर में पुलिस ने मामला दर्ज किया है और सेवादार की तलाश की जा रही है।
वीडियो में एक सेवादार एक महिला को उठाकर रेलिंग से दूसरी तरफ फेंकता दिख रहा है। वह महिला दरबार में अर्जी लगाने के लिए रेलिंग फांदकर दूसरी तरफ आ गई थी। जब सेवादार महिला के साथ बदसलूकी कर रहा था तो उस वक्त वहां पुलिस वाले भी मौजूद थे लेकिन उन्होंने उसे नहीं रोका।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया है और इस मामले में सूरजपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित महिला और सेवादार की पहचान की जा रही है। जबकि दरोगा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
Tagsबागेश्वर धामधीरेंद्र शास्त्रीधीरेंद्र शास्त्री कार्यक्रमसेवादारनोएडाBageshwar DhamDhirendra ShastriDhirendra Shastri ProgramSevadarNoida
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





