भारत

थाने में...रील बाज इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल, हद कर दी!

jantaserishta.com
29 Jan 2025 4:31 PM IST
थाने में...रील बाज इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल, हद कर दी!
x
देखें वीडियो.
मुरादाबाद: यूपी के मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक के सिर पर चोट लगने के बाद उसे रील बनाने का चस्का लग गया। इसके बाद वह हर जगह की रील बनाने लगा। हाल ही मे उसने कटघर थाने में इंस्पेक्टर के सामने उनके केबिन में बैठकर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने मुरादाबाद पुलिस को एक्स पर टैग कर शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल कर वीडियो बनाने वाले युवक को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कटघर थाने की ये वीडियो कुल 13 सेकंड की है। इसमें एक युवक इंस्पेक्टर के केबिन में उनके सामने कुर्सी पर बैठकर मोबाइल चलाता दिख रहा है। बीच में इंस्पेक्टर और उनके केबिन को भी दिखाया गया है। वीडियो के बैकग्राउंड में एक डायलाग चल रहा है...अगर तुम्हें कहीं लगे कि कहानी खत्म होने वाली है या खत्म हो गई है तो हम किस मर्ज की दवा हैं। एक गाना भी बज रहा है। यह वीडियो युवक ने इंस्ट्राग्राम रील में डाला है। वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने एक्स पर मुरादाबाद पुलिस को वीडियो टैग करके इसकी शिकायत की। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लेकर जांच शुरू करा दी।
सीओ कटघर आशीष प्रताप सिंह से जांच कराई तो पता चला कि वीडियो कई दिन पुराना है। कटघर क्षेत्र के ही जब्बार कॉलोनी निवासी जहीरुद्दीन नाम के युवक ने थाने में पहुंचकर यह वीडियो बनाया था। एसएचओ कटघर संजय कुमार पांचाल ने बताया कि वीडियो बनाने वाले जहीरुद्दीन को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया है। आरोपी जहीरुद्दीन के परिजनों ने पुलिस को बताया कि एक सड़क हादसे में उसके सिर में चोट लग गई थी। उस घटना के बाद से उसे रील बनाने का शौक लगा और अक्सर कहीं भी बैठकर रील बनाकर वायरल कर देता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story