भारत

2014 के बाद के नए भारत में परिवार नहीं, राष्ट्र बना प्रथम: भाजपा

jantaserishta.com
17 May 2023 10:21 AM IST
2014 के बाद के नए भारत में परिवार नहीं, राष्ट्र बना प्रथम: भाजपा
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भाजपा ने परिवारवाद के मुद्दे को नए ढंग से उठाते हुए एक बार फिर से कांग्रेस को इस मुद्दे पर घेरने का प्रयास शुरू कर दिया है। भाजपा इस बार परिवारवाद बनाम राष्ट्रवाद को राष्ट्रीय बहस का नया मुद्दा बनाकर कांग्रेस को घेरना चाहती है। भाजपा अपने आधिकारिक अकाउंट से सोशल मीडिया पर यह दावा कर रही है कि 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद एक नया भारत बना है, जिसमें परिवार नहीं , राष्ट्र प्रथम है और देश का विकास प्रथम है।
भाजपा ने कांग्रेस पर 2014 से पहले सत्ता में रहने के दौरान परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने 'शताब्दी रेल' जैसी प्रीमियम ट्रेन की शुरुआत भी देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु की 100वीं न्म जयंती के अवसर पर किया था।
भाजपा ने 2014 के बाद परिवारवाद की जगह राष्ट्रवाद के आने का दावा करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने भारत की मॉडर्न हाई स्पीड रेल का नाम ' वंदे भारत' रखा है।
आपको बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत उनकी सरकार के तमाम मंत्री, भाजपा के मुख्यमंत्री और पार्टी के दिग्गज नेता से लेकर कार्यकर्ता तक परिवारवाद का आरोप लगाकर नेहरु-गांधी परिवार को पहले से ही घेरने की कोशिश करते रहे हैं। लेकिन अब परिवारवाद की तुलना राष्ट्रवाद से करते हुए भाजपा एक नई राष्ट्रीय बहस खड़ा करने का प्रयास कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story