भारत

बीच सड़क 2 पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

jantaserishta.com
20 March 2023 9:46 AM IST
बीच सड़क 2 पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
x

DEMO PIC 

6 युवक आपस में लड़ रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के कस्बे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवकों के बीच मारपीट हो रही है। इन युवकों के बीच लात और घूंसे चल रहे हैं। पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है। सूरजपुर थाना क्षेत्र के कस्बे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें 6 युवक आपस में लड़ रहे हैं। युवकों की मारपीट दादरी सूरजपुर रोड पर हो रही है। इस दौरान वहां पर खड़ी हुई भीड़ तमाशबीन बनी हुई है। एक युवक को दो युवकों के द्वारा पीटा जा रहा है। वहीं एक दूसरा युवक भी मारपीट कर रहा है। वीडियो में चार युवक दिख रहे हैं। रोड पर मारपीट होने की वजह से कुछ देर के लिए वहां जाम की स्थिति हो गई।
इन लोगों के बीच हो रही इस मारपीट का किसी ने वीडियो बना लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया और पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story