भारत

राजद की बैठक में पार्टी की विचारधारा को सभी वर्गो तक पहुंचाने का निर्णय

Shantanu Roy
3 Sept 2023 6:56 PM IST
राजद की बैठक में पार्टी की विचारधारा को सभी वर्गो तक पहुंचाने का निर्णय
x
सहरसा। राष्ट्रीय जनता दल कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला परिषद के प्रांगण में रविवार को आयोजित हुुई। बैठक में सभी प्रखंड अध्यक्ष और पार्टी के विभिन्न नेतागण शामिल हुए। आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव जिसकी घोषणा कभी भी हो सकती है।उसके लिए पार्टी को धारदार बनाना और सामाजिक न्याय की विचारधारा को दलित अतिपिछड़ी समाज एवं सभी वर्ग में पार्टी की विचारधारा को पहुंचाना एवं भाजपा के सांप्रदायिक विचार एवं विफलता से लोगों को अवगत कराना है।
Next Story