भारत
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में जनता ने विकास और सुशासन को वोट दिया: राजनाथ सिंह
jantaserishta.com
22 Dec 2025 10:21 AM IST

x
नई दिल्ली: महाराष्ट्र नगर पंचायत व नगर परिषद चुनाव में महायुति की प्रचंड जीत पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि नतीजों से यह साफ हो गया कि जनता सुशासन और विकास की राजनीति के साथ मजबूती से खड़ी है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश के लोकल बॉडी चुनावों के नतीजों से पता चलता है कि भारत की जनता सुशासन और विकास की राजनीति के साथ मजबूती से खड़ी है, जो भाजपा की पहचान है। उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी की लीडरशिप पर पूरा भरोसा है। मैं महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश के लोगों को उनके समर्थन के लिए और पार्टी कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद देता हूं।"
इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्स' पर लिखा कि महाराष्ट्र विकास के साथ मजबूती से खड़ा है। नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में भाजपा और महायुति को आशीर्वाद देने के लिए महाराष्ट्र की जनता का आभारी हूं। यह जन-केंद्रित विकास के हमारे दृष्टिकोण में विश्वास को दर्शाता है। हम राज्यभर के प्रत्येक नागरिक की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नई ऊर्जा के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं भाजपा और महायुति कार्यकर्ताओं की जमीनी स्तर पर की गई कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 'एक्स' पर लिखा कि महाराष्ट्र में नगर पंचायत और नगर परिषद के चुनाव में महायुति की ऐतिहासिक विजय के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एनडीए के सदस्यों व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि महायुति की यह प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता का अटूट समर्थन दर्शाती है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों में भारतीय जनता पार्टी के प्रदर्शन को ऐतिहासिक जनादेश बताया है। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे सीएम फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों के 20 से 25 वर्षों के इतिहास में यह जीत अभूतपूर्व है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





