भारत

लोकसभा में सोनिया गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- जिस स्कीम का उड़ाया था मजाक...

jantaserishta.com
31 March 2022 1:13 PM IST
लोकसभा में सोनिया गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- जिस स्कीम का उड़ाया था मजाक...
x

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा में बुधवार को मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. सोनिया गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया. बिना पीएम मोदी का नाम लिए उन्होंने कहा, MGNREGA, जिसका कुछ लोगों ने कुछ साल पहले मजाक उड़ाया था, उसने कोविड-19 और लॉकडाउन में करोड़ों गरीब परिवारों को समय से सहायता दी और सरकार को बचाने में भी अहम भूमिका निभाई. फिर भी मनरेगा के बजट में लगातार कटौतियां हो रही हैं.



सरकार पर हमला बोलते हुए कांग्रेस सुप्रीमो ने कहा, इससे वक्त पर भुगतान और नौकरियों की कानूनी गारंटी कमजोर हो रही है. बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है तब भी मनरेगा का बजट 2020 की तुलना में इस साल 35% कम है. बजट में कटौती के कारण श्रमिकों के भुगतान में देरी हो रही है, सुप्रीम कोर्ट ने इसे मजबूर श्रम कहा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story