भारत

सावधान! देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 327 मरीजों की मौत, जानलेवा बना वायरस

jantaserishta.com
9 Jan 2022 9:40 AM IST
सावधान! देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 327 मरीजों की मौत, जानलेवा बना वायरस
x

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की बीती दो लहरों के उत्पात के बाद से तीसरी लहर के बारे में सोचकर भी रौंगटे खड़े हो जा रहे हैं. साल 2022 की शुरुआत से ही अचानक बढ़े कोरोना मामलों को लेकर कहा जा रहा है कि तीसरी लहर आ चुकी है. आज की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 1,59,632 नए कोविड मामले सामने आए हैं. इस दौरान 40,863 लोग ठीक हुए और 327 मौतें हुई हैं.

इस समय देश में कोरोना के सक्रिय मामले 5,90,611 हैं जबकि कुल 3,44,53,603 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और 4,83,790 लोगों की मौत हो चुकी है. पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो ये 10.21% पर बना हुआ है. पहली और दूसरी खुराक मिलकर बीते 24 घंटों में 151.58 करोड़ टीकाकरण किया गया.
गौरतलब है कि इस समय कोरोना का आतंक भले डरा रहा है लेकिन नई स्टडी में गणितीय मॉडलिंग के आधार पर गणना की गई है कि कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले जनवरी के तीसरे और चौथे हफ्ते में सबसे अधिक होंगे और फिर मार्च की शुरूआत होते-होते कम होने लगेंगे. यह गणितीय मॉडल पिछले संक्रमण , वैक्सीनेशन और कमजोर इम्यूनिटी को भी ध्यान में रखता है. पिछले संक्रमण और वैक्सीनेशन के बावजूद आबादी का एक बड़ा हिस्सा अभी भी नए वैरिएंट की जद में आसानी से आ सकता है.
स्टडी के मुताबिक, वायरस का आसानी से शिकार बनने वाले लोगों की संख्या (यानी बीमार, वृद्ध और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग) को लेकर अलग-अलग अनुमान के आधार पर रोजाना 3 लाख, 6 लाख या फिर 10 लाख तक मामले सामने आ सकते हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story