भारत

पिछले 11 साल में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर बना : राजनाथ सिंह

jantaserishta.com
9 Jun 2025 11:03 AM IST
पिछले 11 साल में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर बना : राजनाथ सिंह
x
नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 9 जून को 11 साल पूरे कर लिए। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले 11 साल में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राजनाथ सिंह ने लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर रक्षा क्षेत्र आत्मनिर्भरता की ओर मजबूती से आगे बढ़ा है। भारत अब दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में गर्व से खड़ा है। देश आज हर कीमत पर अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के अपने संकल्प में पूरी तरह से सुसज्जित, आश्वस्त और अडिग है।"
राजनाथ सिंह ने लिखा, "11 साल हमारे उन स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं के सपनों को साकार करने की कहानी है, जिन्होंने एक ऐसे लोकतंत्र की कल्पना की थी, जो न केवल राजनीतिक हो, बल्कि सामाजिक और आर्थिक प्रकृति का भी हो। प्रधानमंत्री मोदी के गतिशील नेतृत्व में, भारत न केवल प्रगति कर रहा है, बल्कि राष्ट्रों के समुदाय में अपना उचित स्थान पाने के लिए आगे बढ़ रहा है।"
आखिर में रक्षा मंत्री ने लिखा, "उल्लेखनीय 11 साल पूरे होने पर, मैं हर उस भारतीय को बधाई देता हूं, जो इस विकास की कहानी, विकास यात्रा और इतिहास निर्माण का गौरवशाली हिस्सा रहा। हम सब मिलकर और अधिक मजबूत, गौरवान्वित भारत के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ते हैं।"
पुरी से लोकसभा सांसद संबित पात्रा ने भी नरेंद्र मोदी के 11 साल पूरे करने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक मिनट तीन सेकंड का वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में प्रधानमंत्री के कार्यकाल के सबसे अहम बिंदुओं को दिखाया गया है।
साथ ही पात्रा ने एक कविता की कुछ पंक्तियां भी शेयर की, जो कुछ यूं है-
अपने मन में लक्ष्य लिए
मंजिल अपनी प्रत्यक्ष लिए
हम तोड़ रहे हैं जंजीरें
हम बदल रहे हैं तस्वीरें
ये नवयुग है, ये नवभारत है...
प्रधानमंत्री के रूप में 11 साल पूरे करने पर नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि उनके अब तक के कार्यकाल में देशवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं, लोगों की जिंदगी आसान हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null