भारत

सोना तस्करी मामले में ED का एक्शन, सरगना गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

jantaserishta.com
7 April 2023 5:16 PM IST
सोना तस्करी मामले में ED का एक्शन, सरगना गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
x

फाइल फोटो 

जानें पूरा मामला.
कोच्चि (आईएएनएस)| प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केरल सोना तस्करी मामले में सरगना के.टी. रमीस को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि रमीस को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था जब उसे एक मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था जिसमें स्वप्ना सुरेश मुख्य अभियुक्त है।
रमीस को पहले भी इसी मामले में एनआईए और कस्टम विभाग गिरफ्तार कर चुका है। माना जा रहा है कि रमीश पश्चिम एशियाईदेशों से सोना तस्करी को नियंत्रित करता है। ईडी ने बुधवार को उसे पूछताछ के लिए बुलाया था और वहीं गिरफ्तार कर लिया। उसे यहां एक अदालत में पेश किया गया जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
सूत्रों के अनुसार, इससे इस बात का पता चलता है कि केंद्रीय एजेंसी इस मामले को लेकर कितनी गंभीरता से काम कर रही है।
एनआईए द्वारा स्वप्ना की गिरफ्तारी के कुछ ही दिन बाद मामले में रमीस का नाम सामने आया। जल्द ही उसे आरोपी बना दिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story