भारत
बेटी होने की खुशी में पिता ने फ्री में खिलाए मंगोड़े, 500 लोगों को दी पार्टी
jantaserishta.com
25 Dec 2022 7:18 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक शख्स पिता बना. उसकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया. इस खुशी में उसने 500 लोगों को पार्टी दी. ये पार्टी कई मायनों में काफी खास है. अमूमन आपने देखा होगा कि ऐसे मौकों पर लोग पार्टी में लड्डू, बर्फी, पेड़ा, रसगुल्ला, अन्य कोई मिठाई या किसी पेय पदार्थ की व्यवस्था करते हैं. लेकिन नवजात बच्ची के पिता ने 500 लोगों को मंगोड़े खिलाए.
दरअसल छिंदवाड़ा के रहने वाले प्रशांत उईके प्रतिदिन छोटा तालाब के पास मंगोड़े की दुकान लगाते है. रविवार को उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया. घर में बेटी पैदा होने की खुशी में प्रशांत ने लोगों को फ्री में मंगोड़े खिलाए और बड़ी संख्या में मंगोड़े खाने पहुंचे लोगों ने उनको बधाइयां दीं.
प्रशांत ने अपनी दुकान में फ्री मंगोड़े का एक फ्लेक्स (पोस्टर) भी लगाया था. इसमें लिखा 'घर में बिटिया के आगमन पर आप सभी को फ्री मंगोड़े'. बता दें कि प्रशांत जय बजरंगबली मंगोड़े के नाम से दुकान चलाते हैं.
उनका कहना है, "समाज में बेटी होने पर लोग बेटी को बोझ समझने लगते हैं. बेटी होने पर लोग दुखी हो जाते हैं. मेरे यहां ऐसा नहीं है. आज मेरे घर पहली बेटी हुई है. इस वजह से मैंने अपनी दुकान में मंगोड़े फ्री कर रखे हैं. 500 लोगों ने मंगोड़े खाकर बेटी के आगमन की बधाई दी है.
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले भी छिंदवाड़ा में एक गोलगप्पे वाले के घर बेटी का जन्म हुआ था. उसने भी बेटी पैदा होने की खुशी में 4 हजार लोगों को फ्री में गोलगप्पे खिलाए थे.
Tagsमध्यप्रदेशIn the joy of having a daughtermangoes were fed for freea party was given to 500 peopleMangode
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





