भारत

चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड, केस में नया अपडेट आया

jantaserishta.com
12 Dec 2025 5:00 PM IST
चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड, केस में नया अपडेट आया
x
पढ़ें पूरी खबर.
इंदौर: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्याकांड के मामले में फिर गवाही हुई. इंदौर के जिला कोर्ट स्थित ई-सेवा केंद्र के माध्यम से यह गवाही हुई, जिसमें सोनम की दो सहेलियां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुईं.
सोहरा कोर्ट में आरोपी राज, विकास, आकाश और आनंद को पेश किया गया, जबकि सोनम को भी वीसी के माध्यम से पेश किया गया था. गवाही पूरी होने के बाद दोनों युवतियों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी.
इस संबंध में राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने एक बयान जारी कर अपना पक्ष रखा, जिसमें उन्होंने बताया कि दोनों गवाहों में से एक का बयान आज पूरा हो चुका है. जिसमें अब डिफेंस के बयान पूरे हुए हैं और उन बयानों में कहीं न कहीं बदलाव आया है.
उनका मानना है कि डिफेंस ने बयान में कुछ फेरबदल किया है. विपिन रघुवंशी ने यह आशंका जताई कि गोविंद के ऑफिस में काम करने वाली ये लड़कियां भी इस मामले में शामिल थीं और वे आज सोनम को बचाने की कोशिश कर रही हैं
विपिन रघुवंशी ने कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि बयान किस तरह के हुए हैं, लेकिन उन्हें इतना पता है कि डिफेंस के बयान बदल दिए गए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story