भारत

खजाने के लालच में अपने ही बने कातिल, हत्या के बाद की विचित्र हरकतें

jantaserishta.com
17 Aug 2023 2:31 PM IST
खजाने के लालच में अपने ही बने कातिल, हत्या के बाद की विचित्र हरकतें
x

DEMO PIC 

जादू-टोने के चक्कर में मृतक की पत्नी, बेटे और बेटियां पूरी रात शव के पास ही बैठे रहे।
किशनगंज: बिहार के किशनगंज से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। खजाने के लालच में परिवार के लोग हैवान बन गए और अपने ही घर के बुजुर्ग को जिंदा जलाकर मार डाला। वारदात बहादुरगंज थाना इलाके के दुलाली गांव में सोमवार देर रात हुई। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद जादू-टोने के चक्कर में मृतक की पत्नी, बेटे और बेटियां पूरी रात शव के पास ही बैठे रहे। मंगलवार सुबह जब ग्रामीणों को भनक लगी तो पुलिस को इसकी सूचना दी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक की पहचान कलीमुद्दीन उर्फ कला मुल्ला के रूप में हुई है। उसका परिवार अंधविश्वास की जकड़ में आ गया था। परिवार के लोग किसी घर में गढ़े किसी खजाने को खोज रहे थे। कलीमुद्दीन से उसकी पत्नी, बेटे और बेटियां खजाने का पता पूछने लगे। उन्होंने कुछ नहीं बताया तो लोगों ने केरोसीन छिड़ककर उन्हें मार डाला।
कलीमुद्दीन की बहू ने इसका विरोध किया तो उसे भी परिवार के लोगों ने कमरे में बंद कर दिया। पूरी रात आरोपी शव के पास बैठे रहे। सुबह जब ग्रामीणों को पता चला तो वे मौके पर पहुंचे। लोगों की भीड़ देखकर आरोपी अजीब हरकतें करने लगे। ग्रामीणों ने सभी को रस्सी से बांधकर पुलिस को सूचना दी। बहादुरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया, उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है। इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। मृतक की उम्र 62 साल बताई जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story