भारत

संपत्ति के लालच में दूसरी पत्नी ने बेटे संग मिलकर पति को मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

Deepa Sahu
17 Sep 2021 5:06 PM GMT
संपत्ति के लालच में दूसरी पत्नी ने बेटे संग मिलकर पति को मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
x
संपत्ति के लालच में दूसरी पत्नी ने बेटे संग मिलकर पति को मार डाला

बिहार। वैशाली जिले के तिसिऔता थाने की यसपहरा गांव की महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर मारपीट करने के बाद गले में रस्सी लगाकर अपने पति की हत्या दोपहर कर दी। पुलिस ने घटना के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। हत्या की आरोपी महिला मृतक की दूसरी पत्नी शशिकला देवी और उसी के पुत्र शिवम् कुमार को गिरफ्तार कर थाने पुलिस ले गई।

मृतक ने दो शादियां कर रखी थी। पहली पत्नी से एक पुत्र और तीन पुत्रियां, वहीं आरोपी दूसरी पत्नी से मात्र दो लड़के हैं। मृतक के दिल्ली में एक मकान है। जिसकी कीमत छह लाख रुपए बताया जा रहा था। उसकी आरोपी दूसरी पत्नी चाहती थी कि वह संपत्ति उसे और उसके बेटे को मिले। इसी बात को लेकर घर में विवाद होता रहता था। घर पर भी जमीन जायदाद को लेकर मृतक को हमेशा विवाद का सामना करना पड़ रहा था। इस हत्या में मृतक की पहली पत्नी के पुत्र के बयान पर थाने में दूसरी पत्नी और उसके दोनों पुत्र को आरोपी बनाया गया है।
तिसिऔता थाने की यसपहरा गांव में हुई 55 वर्षीय शंकर राय की दूसरी शादी ही मौत का कारण बना। मृतक की पहली पत्नी से एक बच्चे और तीन बच्चियां थीं। फिर भी उसने एक और शादी रचा ली। वह शादी से आई पत्नी से दो बच्चे हुए। अब वह हर बात पर लड़ाई झगड़ा करती रहती थी। वह अपने और अपने दोनों पुत्र के हक को लेकर मृतक के साथ तरह तरह से प्रताड़ित कर रही थी। मृतक शंकर राय चाहता था कि वह पूरे परिवार को साथ लेकर चले, लेकिन दूसरी पत्नी ऐसा पसंद नहीं करती थी। घर की जमीन जायदाद में भी वह अकेले ही हक पाने को लेकर तू-तू,मैं-मैं किया करती थी। अंत में शंकर राय की मौत का कारण उसकी दूसरी पत्नी बनी और उसे मौत की घाट उतार दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किए गए मां और बेटे को हाजीपुर जेल भेज दिया जाएगा।
Next Story