रुपयों के लालच में दोस्त ने दोस्त की कर दी हत्या, शव को टुकड़ों में बांटा

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में बड़ी खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां 30 वर्षीय मोहम्मद इस्लाम की रुपयों के लालच में हत्या कर दी गई। मृतक उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गांव जलालाबाद का रहने वाला था। वह करीब 15 दिन पहले 25 हजार रुपये लेकर खरीदारी करने लुधियाना पहुंचा था और अपने साथी के पास रुका था। साथी ने रुपये के लालच में वारदात को अजाम दिया। आरोपी ने शव के साथ बेरहमी भी की। टुकड़ों में काटने के बाद बोरे में भरा और सिधवां नहर में फेंक दिया। परिवार वाले इस्लाम को ढूंढने निकले तो पता चला कि आरोपी ने हत्या कर दी है। इसके बाद आरोपी को उन्होंने खुद पानीपत से काबू किया और लुधियाना लाकर थाना टिब्बा पुलिस के हवाले किया। थाना टिब्बा पुलिस ने इस्लाम के भाई महबूब की शिकायत पर मोहम्मद महफूज के खिलाफ हत्या कर शव खुर्द बुर्द करने का मामला दर्ज किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





