भारत
आवारा कुत्तों को खाना खिलाने के विवाद में महिला ने बुजुर्ग पर बरसाए डंडे, देखें VIDEO
jantaserishta.com
3 Aug 2023 10:52 AM IST

x
महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गाजियाबाद: गाजियाबाद की एक हाउसिंग सोसाइटी में आवारा कुत्तों को खाना खिलाने के विवाद में एक महिला ने एक 79 साल के बुजुर्ग को डंडों से बुरी तरीके से पीटा। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। बुजुर्ग ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक में बनी सोसायटी पंचशील का यह मामला सामने आया है।
सोसाइटी में रहने वाले 79 साल के बुजुर्ग रूपनारायण मेहरा ने बताया कि 'सोसाइटी में स्ट्रे डॉग्स का आतंक है। आए दिन काटने की घटनाएं सामने आती हैं। मैंने महिला से कहा था कि वो कहीं और ले जाकर कुत्ते को फीडिंग कराएं। इसी बात पर महिला ने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी और कई डंडे मारे। जब कई लोग बीच-बचाव में आए तो महिला ने उनके साथ भी अभद्रता की।
एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया, "ये घटना क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की पंचशील सोसाइटी की है। सिमरन नामक महिला स्ट्रे डॉग्स को खाना खिला रही थीं। वहीं रहने वाले 79 साल के रूपनारायण मेहरा ने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई।"
उन्होंने बताया कि इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें महिला की ओर से बुजुर्ग को डंडे से पीटते हुए दिखाया जा रहा है। बुजुर्ग की शिकायत पर सिमरन के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर ली गई और महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में कुत्ता प्रेमी महिला ने बुजुर्ग व्यक्ति को डंडे से पीटा। pic.twitter.com/SsvjdoMemz
— Greater Noida West (@GreaterNoidaW) August 2, 2023
Tagsमहिलाबुजुर्गडंडागाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद पुलिसWomanElderlyDandaGhaziabadGhaziabad NewsGhaziabad Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





