भारत

डीजी कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी बोले- हाई पावर टेक्नोलाजी से हो जमीनी पुलिसिंग

jantaserishta.com
22 Nov 2021 10:12 AM IST
डीजी कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी बोले- हाई पावर टेक्नोलाजी से हो जमीनी पुलिसिंग
x

लखनऊ: लखनऊ में 56वीं ऑल इंडिया डीजी कॉन्फ्रेंस का समापन हो गया. तीन दिवसीय डीजी कॉन्फ्रेंस के आखिरी दिन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलिसिंग को जमीनी स्तर पर ले जाने के लिए हाई पावर पुलिस टेक्नोलॉजी की जरूरत पर जोर दिया.

पीएम मोदी ने यूपीआई (UPI), कोविन (Cowin) और जेम (Gem) पोर्टल का उदाहरण देते हुए कहा कि इनसे आम लोगों के जीवन में बड़ा परिवर्तन आया है. सम्मेलन के आखिरी दिन इंटेलीजेंस ब्यूरो के अफसरों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक देकर सम्मानित किया गया.
प्रधानमंत्री ने पुलिस के आधुनिकीकरण पर जोर देते हुए कहा कि अब जरूरत है कि राज्यों की पुलिस घटनाओं का विश्लेषण करे और उन घटनाओं से सीखने की व्यवस्था की जाए. प्रधानमंत्री ने मौजूदा वक्त में बढ़ती सूचना तकनीक और सूचनाओं के बेहतर आदान-प्रदान के लिए इंटर ऑपरेबल (inter operable) तकनीकों के विकास पर जोर दिया.
प्रधानमंत्री ने कहा कि रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान के लिए उचित तकनीक शिक्षा प्राप्त युवाओं की मदद ली जाए. 2014 में स्मार्ट पुलिसिंग के लिए योजना शुरू की गई थी. अब जरूरत है स्मार्ट पुलिसिंग की व्यवस्था की नियमित समीक्षा हो. उसमें लगातार बदलाव किया जाए.
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना काल में लोगों के मददगार के तौर पर खड़ी हुई पुलिस ने लोगों का नजरिया बदल दिया. बता दें कि लखनऊ स्थित पुलिस हेडक्वार्टर में 19 नवंबर से 56वीं ऑल इंडिया डीजे कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ हुआ था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story