
x
DEMO PIC
दोनों पक्ष शादी को लेकर तैयारी में भी जुट गए थे।
छपरा (आईएएनएस)| आपने अब तक प्रेम संबंध में युवक-युवती के भागने की घटना देखी और सुनी होगी, लेकिन कोई युवक अपनी मंगेतर को ही शादी की नीयत से भगा ले जाए, तो इसे क्या कहेंगे। ऐसा ही एक मामला सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में देखने को मिला, जहां सगाई होने के बाद पत्नी से मिलने की बेकरारी में युवक युवती घर से फरार हो गए। बाद में हालांकि पुलिस ने दोनो को बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक, राम रुद्रपुर गांव में संध्या नामक लड़की की शादी दरियापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी बोलबम साहनी के साथ तय हुई थी। इसे लेकर सगाई की रस्म अदायगी भी हो गई। शादी अगले वर्ष होना निश्चित कर लिया गया। दोनों पक्ष शादी को लेकर तैयारी में भी जुट गए थे।
इस बीच, सगाई होने के बाद युवक, युवती के बाद फोन पर बातचीत शुरू हो गई। धीरे धीरे यह बातचीत का समय भी बढ़ता चला गया और दोनों के बीच ऐसा प्यार उमड़ा कि दोनों एक दूसरे के बिना एक पल भी नहीं रह सकने की कसमें खाने लगे।
इस बीच, दोनों ने घर से भागने की योजना बना ली और गुरुवार को दोनों घर से फरार भी हो गए।
इधर, संध्या के घर से फरार होने के बाद काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शादी ठीक होने के बाद लड़की के घर से भागने की घटना से लड़की के परिजन कई तरह की घटना को लेकर आशंकित थे। लड़की के पिता ने पानापुर थाना में लड़की के गायब होने की सूचना दे दी।
पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी थी, कि पुलिस को एक टीम ने लड़की को बरामद कर लिया और पूछताछ के बाद पूरा मामला सामने आ गया।
पुलिस ने भी दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया। पानापुर के थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के स्वजनों की सहमति से पुलिस की देखरेख में ठाकुरबाड़ी मंदिर में दोनो की शादी करा दी गई है। उन्होंने कहा कि शादी के बाद दोनों परिजन खुश है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





