भारत

'ज्ञानवान की सत्संगति में सार्थक चर्चाओं से परिष्कृत होती है विवेक और बौद्धिक चेतना', पीएम मोदी ने शेयर किया श्लोक

jantaserishta.com
27 Nov 2026 8:50 AM IST
ज्ञानवान की सत्संगति में सार्थक चर्चाओं से परिष्कृत होती है विवेक और बौद्धिक चेतना, पीएम मोदी ने शेयर किया श्लोक
x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक संस्कृत सुभाषित शेयर किया, जिसमें सज्जन, विद्वान और ज्ञानवान व्यक्तियों की संगति जैसे प्रमुख गुणों के बारे में बताया गया है। पीएम मोदी ने सुभाषित के जरिए संदेश दिया कि सार्थक चर्चाएं और विचारों का आदान-प्रदान मनुष्य के हृदय और मस्तिष्क दोनों को प्रभावित करते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर संस्कृत सुभाषित शेयर करते हुए लिखा, "सतां प्रसङ्गान्मम वीर्यसंविदो, भवन्ति हृत्कर्णरसायना: कथा:। तज्जोषणादाश्वपवर्गवर्त्मनि, श्रद्धा रतिर्भक्तिरनुक्रमिष्यति॥"
इस संस्कृत सुभाषित का अर्थ है, "सज्जन, विद्वान और ज्ञानवान व्यक्तियों की सत्संगति में होने वाली सार्थक चर्चाएं व विचारों का आदान-प्रदान मनुष्य के हृदय और मस्तिष्क दोनों को प्रभावित करते हैं। ऐसी ज्ञानपरक चर्चाएं न सिर्फ श्रवण के लिए आनंददायक होती हैं, अपितु व्यक्ति की विचारशक्ति, विवेक और बौद्धिक चेतना को भी परिष्कृत करती हैं और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना जाग्रत करती हैं।"
यह प्रसिद्ध श्लोक श्रीमद्भागवत महापुराण के तृतीय (तीसरे) स्कंध के 25वें अध्याय का 25वां श्लोक है। भगवान कपिल ने अपनी माता देवहूति को भक्ति योग और सत्संग की महिमा समझाते हुए कहा था।
जब माता देवहूति ने अपने पुत्र भगवान कपिल से संसार के बंधनों से मुक्त होने और भक्ति प्राप्त करने का उपाय पूछा, तब भगवान कपिल ने सत्संग को सबसे सरल और प्रभावी मार्ग बताया। इस श्लोक के माध्यम से उन्होंने समझाया कि संतों की संगति में ही ईश्वर की कथाओं में रुचि जागती है, जो जीव को क्रमशः मोक्ष तक ले जाती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story