भारत
आने वाले वर्षों में देश को रेलवे का नया रूप मिलेगा: अश्विनी वैष्णव
jantaserishta.com
10 Feb 2023 4:06 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि आने वाले वर्षों में देश को रेलवे का एक नया रूप देखने को मिलेगा। भारतीय रेलवे शुक्रवार को देश की 9वीं और 10वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरूआत कर रहा है। इस मौके पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आगे आने वाले वर्षों में देश की जनता को रेलवे का एक नया रूप देखने को मिलेगा।
उन्होंने कहा कि अगर वंदे भारत ट्रेन की फ्लाइट्स से तुलना की जाए तो वंदे भारत ट्रेन में फ्लाइट से करीब 100 गुना कम ध्वनि प्रदूषण होता है। यह यात्रियों के लिए बेहद आरामदायक और सुखद सफर है। इस ट्रेन में झटकों का आभास नहीं होता है, साथ ही पिकअप भी बहुत अच्छा है। 52 सेकंड में ट्रेन अपनी रफ्तार पकड़ लेती है। दुनियाभर में जो बेहतरीन ट्रेन मानी जाती है उसके मुकाबले में वंदे भारत है और कई मायनों में उनसे बेहतर भी है।
रेल मंत्री ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी का जो भरोसा देश के इंजीनियर पर, टेक्नीशियन, वेल्डर्स और फिनिशर्स पर है, वह साबित हो गया है।
उन्होंने कहा कि मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस और मुंबई-शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने के बाद हजारों यात्रियों को रोज फायदा होगा। इससे मुंबई, सोलापुर, शिरडी, दादर, ठाणे, लोनावाला, पुणे और कुदूर्वाडी के आसपास के यात्रियों का सफर सुलभ होगा।
गौरतलब है कि पीएम मोदी शुक्रवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। रेलवे के अनुसार 160 किलोमीटर प्रतिघंटा क्षमता वाली वंदे भारत की मुंबई-शिरडी के बीच औसत स्पीड करीब 60 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। मुंबई से सोलापुर के बीच इस ट्रेन की औसत स्पीड करीब 70 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी।
Tagsकेंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णवअश्विनी वैष्णवरेलवेरेलवे न्यूज़Union Railway Minister Ashwini VaishnavAshwini VaishnavRailwayRailway News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





