भारत

स्कूल में यौन शोषण: SP पर गिरी गाज, पुलिस के रवैए से नाराज हुए मुख्यमंत्री

jantaserishta.com
8 March 2023 3:59 PM IST
स्कूल में यौन शोषण: SP पर गिरी गाज, पुलिस के रवैए से नाराज हुए मुख्यमंत्री
x

DEMO PIC 

जानें पूरा मामला.
भोपाल/डिंडौरी (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के एक मिशनरी स्कूल में बालिकाओं के कथित यौन शोषण का मामला सामने आने के बाद पुलिस के रवैए से नाराज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस अधीक्षक संजय सिंह को हटाने के आदेश दिए हैं। ज्ञात हो कि पिछले दिनों जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर जुनवानी में स्थित रोमन कैथोलिक समुदाय की जबलपुर डायोकेसन एजुकेशन सोसाइटी (जेडीईएस) द्वारा संचालित स्कूल में बालिकाओं के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया, मगर प्राचार्य को गिरफ्तार करने के बाद थाने से रिहा कर दिया।
इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री चौहान ने नाराजगी जताई और बुधवार को पुलिस अधीक्षक संजय सिंह केा हटाने के आदेश दिए।
बताया गया है कि कि 40 वर्षीय प्रिंसिपल और 35 वर्षीय अतिथि शिक्षक पर शनिवार रात भारतीय दंड संहिता की धारा 354, यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉस्को) अधिनियम और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था। नन पर लड़कियों की पिटाई का आरोप है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story