भारत

निजामुद्दीन मरकज खोलने के मामले में हाई कोर्ट ने सरकार से 2 हफ्ते में मांगा जवाब

jantaserishta.com
17 July 2021 11:15 AM IST
निजामुद्दीन मरकज खोलने के मामले में हाई कोर्ट ने सरकार से 2 हफ्ते में मांगा जवाब
x

दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह के पास स्थित मरकज को खोलने की मांग को लेकर दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस भेजा है. कोर्ट ने इस मामले में केंद्र से दो हफ्तों में जवाब देने को कहा है. हाईकोर्ट ने पिछले महीने हुई सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार को नोटिस भेजा था. केंद्र की ओर से इसका जवाब ना देने को लेकर कोर्ट ने नाराजगी भी जाहिर की.

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट के जस्टिस मुक्ता गुप्ता ने केंद्र सरकार के रवैए पर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि जवाब अब तक क्यों दाखिल नहीं किया गया? केंद्र जवाब देना भी चाहता है या नहीं?
'अब तक क्यों नहीं खोला गया मरकज'
दिल्ली वक्फ बोर्ड की याचिका के मुताबिक, केंद्र से जवाब मांगा गया है कि अब तक मरकज को क्यों नहीं खोला गया? मरकज को खोलने की क्या तजवीज हो सकती है? अपनी याचिका में वक्फ बोर्ड ने कहा है कि कोरोना संकट के दौरान आपदा प्रबंधन बोर्ड ने सुरक्षा के मद्देनजर धार्मिक आयोजनों में भीड़भाड़ इकट्ठा होने पर पाबंदी लगाई थी. इस नियम के तहत धार्मिक और उपासना स्थलों को बंद करने का कोई आदेश नहीं था.
रिहायशी इस्तेमाल के लिए बंद है मरकज
अप्रैल में कोर्ट के आदेश के बाद कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मरकज की मस्जिद में समुचित दूरी और स्वच्छता सेनिटाइजेशन के साथ पचास नमाजियों को पांच वक्त की नमाज अदा करने की मंजूरी दी गई थी. यह इजाजत मरकज की बनी पहली मंजिल पर बने बड़े हॉल में अदा करने की इजाजत दी गई थी. हालांकि, रिहायशी इस्तेमाल के लिए इसे अब तक नहीं खोला गया.
13 सितंबर को अगली सुनवाई
केंद्र की ओर से पेश वकील रजत नायर ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि एक मौका और दिया जाए. कोर्ट ने दो और हफ्तों का वक्त केंद्र को दिया है. अगली सुनवाई 13 सितंबर को होगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story