भारत

शहर के सर्राफा बाजार में डी.आर.आई. विभाग की रेड़, मचा हड़कंप

Shantanu Roy
15 Feb 2023 5:46 PM GMT
शहर के सर्राफा बाजार में डी.आर.आई. विभाग की रेड़, मचा हड़कंप
x
लुधियाना। एक बड़ी खबर लुधियाना से आ रही है। बताया जा रहा है कि शहर के सर्राफा बाजार में डायरैक्टोरेट रेवेन्यू इंटैलीजैंस (डी.आर.आई.) विभाग ने दबिश दी है। दरअसल डी.आर.आई. विभाग ने आज सुबह एक सोना तस्कर को पकड़ा था, जिसे कि दुबई से लाया गया सोना इस दुकान के मालिक को डिलीवर करना था। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि 3 किलो सोना दुबई से लाया गया था, जिसमें से डेढ़ किलो सोना दिल्ली में बेचा गया है और डेढ़ किलो सोना यहां पर बेचा गया, जिसके मद्देनज डी.आर.आई. विभाग ने शिवांस नामक ज्यूलरी शाप पर रेड की है। वहीं रेड दौरान आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। फिलहाल विभाग ने उक्त दुकान के सभी दस्तावेजों को जब्त कर लिया है और डिलीवर किए गए सोने को लेकर जांच जारी है।
Next Story