भारत
2 की बोलेरो से कुचलकर हत्या करने वाले का मकान ढहाया गया, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
29 April 2023 9:42 AM IST

x
फोटो: सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री के निर्देश पर आरोपी के अवैध निर्माण को ढहा दिया गया है।
सिंगरौली /भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में पैसे के लेन-देन को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति ने अपने भाई और भतीजे की बोलेरो से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों केा गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर आरोपी के अवैध निर्माण को ढहा दिया गया है।
मामला सिंगरौली जिले के बेढ़न थाना क्षेत्र के तेलाइ गांव का है। यहां के चंद्रभान केसरी का अपने भाई अश्विनी केसरी से पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। बीते रोज अश्वनी अपने पैसे लेने जबलपुर से गांव आया था। लौटते समय अश्वनी और उसके बेटे सचिन की मोटर साइकिल को वाहन ने टक्कर मार दी, इसके चलते दोनों की मौत की बात सामने आई।
पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो पता चला कि इंद्रभान और उसके बेटे अजय ने मिलकर मोटरसाइकिल से लौट रहे अश्विनी और सचिन को टक्कर मारी और वह सड़क पर गिर गए तो उन पर बोलेरो वाहन चढ़ा दिया, जिसके चलते दोनों की मौत हो गई। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और बोलेरो वाहन को भी जप्त कर लिया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संज्ञान में घटना की जानकारी आई जिस पर उन्होंने कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए। इस पर आरोपियों द्वारा बनाए गए अवैध मकान को जमींदोज कर दिया गया है।
Tagsसिंगरौलीसिंगरौली न्यूज़सिंगरौली पुलिसहत्यामकान ढहायाSingrauliSingrauli NewsSingrauli PoliceMurderHouse Demolished
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





