
x
शिवपुरी (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बुधवार की रात को बड़ा हादसा हो गया। एक अनियंत्रित बोलेरो वाहन ने बारातियों को रौंद दिया। इस हादसे में दो बारातियों की मौत हो गई है। वहीं तीन गंभीर रुप से घायल हुए है। घटना बुधवार की देर रात का है, खतोरा गांव में गुना के श्यामपुर से बारात आई थी। इस बारात के बीच में अचानक बोलेरो घुस आई। चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई और उसने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। यह हादसा तब हुआ जब बारात जा रही थी और बोलेरो पीछे से आकर घुस गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई एवं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय से ग्वालियर रेफर कराया गया है।
बताया जा रहा है कि बोलेरो ड्राइवर बारात में चलती गाड़ी को सड़क पर छोड़कर बारात में नाचने चला गया, इसी दौरान एक बाराती बोलेरो गाड़ी में ड्राइवर सीट पर बैठ गया और उसने गियर डालकर बोलेरो को आगे बढ़ा दिया। जिस पर बोलेरो असंतुलित हो गई और बारात में जा घुसी। इंदार थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया एवं घटना की जांच पड़ताल में जुट गई।
Tagsशिवपुरीशिवपुरी न्यूज़शिवपुरी पुलिसबुलेरोएक्सीडेंटShivpuriShivpuri NewsShivpuri PoliceBuleroAccident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





