भारत
युवक ने प्रेमिका को पत्थर से कुचलकर मार डाला, मां दूसरे के घरों में करती है झाड़ू-पोछा का काम
jantaserishta.com
2 Dec 2024 5:00 PM IST

x
क्षत-विक्षत शव की पहचान कर ली गई है.
सरायकेला: झारखंड के सरायकेला जिला मुख्यालय में खरकई नदी के पास से बीते गुरुवार को बरामद किए गए युवती के क्षत-विक्षत शव की पहचान कर ली गई है। युवती का नाम संजना हांसदा है। वह सरायकेला के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिरुडीह की रहने वाली थी।
पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है कि उसकी हत्या उसके प्रेमी ने की थी और उसके चेहरे को पत्थर से कुचल डाला था ताकि शव की पहचान न हो सके। फिलहाल, हत्या का आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। संजना के घरवालों के अनुसार, उसने बुधवार शाम अपनी फुफेरी बहन को बताया था कि वह प्रेमी से मिलने जा रही थी। देर रात तक वह नहीं लौटी तो घर के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। संजना की फुफेरी बहन ने डर के मारे घर के लोगों को यह बात नहीं बताई कि वह अपने प्रेमी से मिलने गई थी।
युवती के पिता का निधन कई वर्ष पहले हो चुका है, जबकि उसकी मां दूसरे के घरों में झाड़ू-पोछा का काम करती है। चार दिन बाद जब संजना की मां ने पुलिस में बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, तब जांच में यह बात सामने आई कि खरकई नदी के पास बरामद शव संजना का था। घरवालों ने शव की शिनाख्त कर ली है। उसका प्रेमी सरायकेला जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। सरायकेला के एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने कहा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





