भारत
Bulldozer: मंदिर में फेंका गोवंश का कटा सिर, आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर
jantaserishta.com
14 Jun 2024 5:55 PM IST

x
पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।
रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के एक मंदिर में शरारती लोगों ने गोवंश का कटा हुआ सिर फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। दो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके घरों पर बुलडोजर चला दिया गया है।
रतलाम जिले के जावरा के जगन्नाथ महादेव मंदिर परिसर में शुक्रवार की सुबह जब पुजारी पहुंचे, तो उन्हें वहां गोवंश का कटा हुआ सिर मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना से नाराज हिंदू समाज के लोगों ने जावरा के बाजार को बंद करा दिया और फोरलेन पर चक्का जाम कर दिया।
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि इस मामले में एक समुदाय विशेष के दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ किए जाने के बाद उनके घरों पर बुलडोजर चलाया गया। मौके पर बड़ी संख्या मेें पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा ने संवाददाताओं को बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस दोनों आरोपियों तक पहुंची। उन्हें हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की गई। जावरा के शहर काजी हाफिज भुरु भाईजान ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





