भारत
पिता-पुत्र को युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना पड़ा भारी, रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार
jantaserishta.com
22 Jun 2023 5:22 PM IST

x
फाइल फोटो
शादी करने के लिए दबाव भी बना रहे हैं।
श्रीनगर: पौड़ी के श्रीनगर में पिता-पुत्र को एक युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना भारी पड़ गया। मामले में युवती के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने पिता-पुत्र को ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में युवती के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कोतवाली श्रीनगर में मुकदमा पंजीकृत किया था। मुकदमे के बाद दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस दोनों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, श्रीनगर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी बेटी को दूसरे समुदाय के लोग धर्म परिवर्तन के लिए उकसा रहे हैं। साथ ही धर्म परिवर्तन के बाद शादी करने के लिए दबाव भी बना रहे हैं।
मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। साथ ही अन्य लोगों से भी पूछताछ की। इसके अलावा मामले में भी श्रीनगर व्यापार सभा सहित सामाजिक कार्यकतार्ओं ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। मामले में सीओ श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल ने बताया कि दोनों के खिलाफ धारा 354 व 3/5 उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





