भारत
एक में परिवार को कमरे में किया बंद, दूसरे में खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोर
Shantanu Roy
23 Sep 2023 11:06 AM GMT
x
रोहतक। आए दिन चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है जहां रोहतक जिले के गांव बहु अकबरपुर में चोरों ने दो घरों में चोरी की। पुलिस को शिकायत दे दी गई है। गांव बहु अकबरपुर के निवासी ने शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। रात को पूरा परिवार सो गया था। सुबह उठे तो जिस कमरे में वह सो रहे थे उसका दरवाजा बाहर से कपड़े से बांधकर बंद किया हुआ मिला। अलमारी से 20 हजार रुपए, चांदी के गहने गायब मिले।
बहु अकबरपुर निवासी ने बताया कि वह भी खेतीबाड़ी करता है। उसकी मां व बेटी बाहर सो रहे थे। सुबह उठे तो देखा मकान का दरवाजा अंदर से बंद मिला। मकान के पीछे जाकर देखा तो पाया कि खिड़की टूटी हुई है। इसके बाद कमरे के अंदर जाकर चेक किया तो सामान बिखरा मिला। मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, ताबीज, चांदी का नारियल, चांदी के 5 सिक्के, 5 हजार रुपए व अन्य सामान पर चोरों ने हाथ साफ किया।
Tagsहरियाणा न्यूज हिंदीहरियाणा न्यूजहरियाणा की खबरहरियाणा लेटेस्ट न्यूजहरियाणा क्राइमहरियाणा न्यूज अपडेटहरियाणा हिंदी न्यूज टुडेहरियाणा हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हरियाणाहरियाणा हिंदी खबरहरियाणा समाचार लाइवHaryana News HindiHaryana NewsHaryana Latest NewsHaryana CrimeHaryana News UpdateHaryana Hindi News TodayHaryana HindiNews Hindi News HaryanaHaryana Hindi NewsHaryana Samachar Live
Shantanu Roy
Next Story