भारत

4 बदमाशों ने लिफ्ट लेकर कर दिया बड़ा कांड, लोग हैरान

jantaserishta.com
31 May 2023 8:14 AM IST
4 बदमाशों ने लिफ्ट लेकर कर दिया बड़ा कांड, लोग हैरान
x
मचा हड़कंप.
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा में एक कैब चालक से चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसकी कैब लूट ली। इस मामले में पुलिस कई टीमें बनाकर मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस ने बदमाशों की तलाशी के लिए अभियान चलाया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बुलंदशहर के चंदन आनंद कैब चलाता है। सोमवार की रात करीब तीन बजे वह दिल्ली से बुलंदशहर जा रहा था। सेक्टर-37 के पास पहुंचने पर चार युवकों ने हाथ देकर उनसे लिफ्ट मांगी। चंदन ने चारों को कार में बैठने दिया और ग्रेटर नोएडा की तरफ चल दिया। थोड़ी दूर चलने पर चालक परी चौक के पास रास्ते में लघुशंका की बात कहकर कार से उतरा। इस दौरान बदमाश कार लेकर फरार हो गए। मामले में जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story