भारत

न्यू ईयर पार्टी में महिलाओं के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में हुई मारपीट, सामने आया वीडियो

jantaserishta.com
1 Jan 2023 1:25 PM IST
न्यू ईयर पार्टी में महिलाओं के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में हुई मारपीट, सामने आया वीडियो
x
देखें वीडियो.
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बीती रात एक सोसाइटी में न्यू ईयर की पार्टी के दौरान दो पक्षों में आपस में मारपीट हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दबंग लोगों ने नए साल की पार्टी में सोसाइटी की महिलाओं के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। जिसका विरोध वहां मौजूद लोगों ने किया तो दबंगों ने मारपीट की। इसके बाद सोसाइटी में काफी हंगामा हुआ। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया और कुछ लोगो को हिरासत में लिया है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी के फस्र्ट एवेन्यू के सिटी पार्क में नए साल की पार्टी मनाने के लिए सोसाइटी के लोग जमा हुए थे। डांस करने के दौरान पार्टी में मौजूद कुछ लोगों ने सोसाइटी की महिलाओं के साथ जबरदस्ती सेल्फी लेने की कोशिश की और उन्हें अपनी तरफ खींचा जिसको देखकर परिवार के लोग पहुंचे और उन्होंने इसका विरोध किया। जिसके बाद आपस में मारपीट शुरू हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच की जा रही है। इस दौरान हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story