भारत
मप्र में दफ्तर और स्कूल-कॉलेज में दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने पर ही प्रवेश
jantaserishta.com
3 Oct 2022 12:38 PM IST

x
DEMO PIC
भोपाल (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश में दुपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट के इस्तेमाल को अमल में लाने के लिए सरकार का रवैया सख्त हो गया है। दफ्तरों में आने वाले कर्मचारियों और स्कूल कॉलेज आने वाले दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जी जनार्दन ने राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों के अलावा भोपाल और इंदौर के पुलिस आयुक्तों को पत्र लिखकर हेलमेट को अनिवार्य किए जाने के निर्देश दिए हैं।
जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि सभी कार्यालय प्रमुख और स्कूल कॉलेज के प्राचार्य इसका पालन कराने में सख्त कार्यवाही करें। साथ ही पेट्रोल पंप संचालकों से भी कहा गया है कि वे पेट्रोल उन्हीं दुपहिया वाहन चालकों को दें जो हेलमेट लगाकर आते हैं।
बताया गया है कि पिछले दिनों उच्च न्यायालय जबलपुर ने एक याचिका की सुनवाई करते हुए सरकार को हेलमेट लगाने के नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए थे। उसी सिलसिले में यह आदेश जारी किया गया है। लोगों में जागरूकता आए इसके लिए प्रचार प्रसार पर भी जोर दिया जाएगा। डायल 100 वाहनों से लोगों को जागरूक किया जाएगा तो वहीं विभिन्न स्थानों पर इसकी उद्घोषणा की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





