भारत

कई राज्यों में नंदी मूर्ति के दूध पीने का दावा, मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़, सच साबित करने पर इनाम का ऐलान हुआ

jantaserishta.com
7 March 2022 12:21 PM IST
कई राज्यों में नंदी मूर्ति के दूध पीने का दावा, मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़, सच साबित करने पर इनाम का ऐलान हुआ
x

DEMO PIC

जानें पूरा मामला।

चंद्रपुर: महाराष्ट्र के कई शहरों में नंदी की मूर्ति द्वारा दूध पीने की चर्चा जोरों पर है. इससे जुड़े वीडियो और मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. राज्य के हर छोटे बड़े शहरों से ऐसी ही तस्वीरें सामने आ रही है. चंद्रपुर, नागपुर, यवतमाल, अकोला, अमरावती और औरंगाबाद जैसे शहरों में लोग इस चमत्कार को देखने के लिए मंदिरों में भीड़ लगा रहे हैं.

बता दें, कई साल पहले भी भगवान गणेश की मूर्ति द्वारा दूध पीने की अफवाह जम कर फैली थी. अब फिर से मंदिरों में नंदी की मूर्ति को दूध पिलाने के लिए भारी भीड़ जुट रही है. आखिर ये मामला क्या है, इसे जानने के लिए आजतक की टीम ने अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के सदस्यों से संपर्क किया. उन्होंने इसे एक वैज्ञानिक प्रक्रिया बताया और लोगों से इस प्रकार के अंधविश्वास पर विश्वास ना करने की अपील की. साथ ही इसे सच साबित करने वालों को 25 लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा भी की. समिति द्वारा कहा गया कि इस प्रकार की बातों का प्रचार-प्रसार करना और लोगों को भ्रमित करना भी एक अपराध है.
अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति चंद्रपुर के अनिल दहेगावकर ने कहा कि यह एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है जिसे सरफेस टेंशन कहते है जिसके कारण किसी मिट्टी की मूर्ति या पत्थर की मूर्ति को कोई द्रव्य पदार्थ पानी या दूध से सम्पर्क होता है उस समय कुछ हद तक मूर्ति पानी सोख लेती है. इसी कारण हमें आभास होता है कि मूर्ति पानी पी रही है, लेकिन कुछ समय बाद पानी नीचे बहने लगता है. लेकिन मन में बसी श्रद्धा के कारण लोग उसे देख नहीं पाते और इसे एक चमत्कार मान लेते हैं. दहेगावकर ने लोगों से अपील की कि सामाजिक स्वास्थ्य बनाए रखें और जीवन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को स्वीकार करें.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story